{"_id":"671b8ad78ddfb117bc07f9f8","slug":"baghpat-a-woman-fled-with-her-lover-on-her-husband-s-bike-taking-cash-and-jewellery-two-children-were-left-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नगदी, जेवर लेकर पति की ही बाइक पर प्रेमी संग फरार हुई महिला, बिलखते रह गए दो छोटे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नगदी, जेवर लेकर पति की ही बाइक पर प्रेमी संग फरार हुई महिला, बिलखते रह गए दो छोटे बच्चे
Fri, 25 Oct 2024 05:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:41 PM IST
सार
पति ने महिला को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। तब तो दोनों ने माफी मांग ली थी, लेकिन उसके बाद फिर से गलत काम करना शुरू कर दिया। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुराने कस्बे के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले मेरठ जिले के धौलड़ी की युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दस अक्तूबर को उसने अपनी पत्नी को शाहरुख उर्फ गोल्डी निवासी मोहल्ला मुगलपुरा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद मामला जैसे तैसे निपट गया था।
विज्ञापन
14 अक्तूबर को वह एक रिश्तेदार की मौत में शामिल होने गया था, तभी उसकी पत्नी घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर लेकर शाहरुख उर्फ गोल्डी के साथ चली गई। शाहरुख उसकी बाइक भी ले गया। उसके दोनों बच्चे अपनी मां के लिए रो रहे हैं। वह उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है, पर वह चुप नहीं हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।