{"_id":"634d21ecbc51437646663dd8","slug":"baghpat-a-tussle-between-the-maternal-and-in-laws-side-to-take-the-dead-body-of-the-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके व ससुराल पक्ष में हुई खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके व ससुराल पक्ष में हुई खींचतान
Mon, 17 Oct 2022 03:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Oct 2022 03:07 PM IST
सार
बागपत के सांकरौद गांव में सोमवार की सुबह एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। महिला के शव को लेकर मायके और ससुराल वालों में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
शौक में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के सांकरौद गांव में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष में खींचतान हो गयी। जहां हंगामे के बाद मायके वाले शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर पटौली गांव के रहने वाले अमरपाल पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी श्वेता की शादी सांकरौद गांव के मोनू उर्फ विदेश पुत्र रामवीर सिंह के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज के पांच लाख रुपए की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने श्वेता को फांसी लगाकर मार दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: एसओजी ने दौराला में पकड़ा पटाखों का जखीरा, 10 लाख रुपये बताई गई कीमत, एक हिरासत में
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामे के बाद मायके वाले मृतका के शव को पटौली गांव लेकर चले गए। सीओ विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।