{"_id":"634d1e5e5ea6d110f644d992","slug":"meerut-sog-caught-a-bunch-of-firecrackers-in-daurala-worth-of-10-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एसओजी ने दौराला में पकड़ा पटाखों का जखीरा, 10 लाख रुपये बताई गई कीमत, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एसओजी ने दौराला में पकड़ा पटाखों का जखीरा, 10 लाख रुपये बताई गई कीमत, एक हिरासत में
Mon, 17 Oct 2022 02:50 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:50 PM IST
सार
मेरठ में एसओजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस लाख की कीमत के पटाखों का जखीरा बरामद किया है। दौराला में हुई एसओजी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में पटाखे पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर सोमवार को एसओजी की टीम ने दौराला में नरेश सिंघल की दुकान के ऊपर बने कमरे से लाखों रुपए कीमत के पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस पटाखों को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां पटाखों की गिनती की जा रही थी।
विज्ञापन
दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पटाखों की बिक्री में तेजी आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों को छोड़ प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके भी धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को सूचना मिली कि दौराला में नरेश सिंघल की दुकान के ऊपर बने कमरे में लाखों रुपए कीमत के पटाखे रखे हुए हैं। दुकानदार गुपचुप पटाखों की बिक्री कर रहा था। जिस पर उन्होंने एसओजी की टीम का गठन कर सोमवार को छापेमारी की कार्रवाई कराई।
छापेमारी में टीम ने लाखों रुपए कीमत के पटाखे बरामद किए। टीम पटाखों को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां पटाखों की गिनती की जा रही है। वही, कप्तान की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पटाखे बेचने वाले अन्य दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ है।