Baghpat: गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाला बछड़ा जन्मा, देखने उमड़ी भीड़, पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने लगे ग्रामीण
बागपत के टीकरी में एक गाय ने दो मुंह और तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया, जिसे देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर से भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद स्थित टीकरी कस्बे में उस समय हलचल मच गई जब एक किसान के घर जन्मे बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, इस बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं, जिसे देखकर ग्रामीण हैरान हैं और कई लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: दोस्त को देने थे एके-47 के कारतूस, मेरठ में पकड़ा गया आर्मी जवान! अब एटीएस कर रही छानबीन
गांव के मुस्लिम समाज के व्यक्ति जाहिद ने आठ साल पहले रामकुमार शर्मा से एक बछिया ली थी, जिसकी वह नियमित सेवा कर रहे थे। अब सातवीं बार इस गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया। यह जन्म बुधवार रात हुआ और सुबह होते ही खबर पूरे इलाके में फैल गई।
जैसे ही यह बात फैली कि बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं, दिल्ली, मेरठ, शामली, बागपत से लोग टीकरी पहुंचने लगे। घर के बाहर दिनभर भीड़ लगी रही। लोग उसे देखकर पैर छूने लगे और पूजा कर रुपए भी चढ़ाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा दृश्य नहीं देखा और यह किसी ईश्वरीय संकेत से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: UP: मां-बाप और फुफेरी बहन ने पकड़े हाथ-पैर...भाई ने दबाया गला, फिर यहां जलाया शव; शिवानी मर्डर की पूरी कहानी
जाहिद की बेटी रौनक और पत्नी परवीन ने बताया कि उनके घर पर आस-पास के गांवों से ही नहीं, बल्कि शहरों से भी लोग बछड़े को देखने आ रहे हैं। भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने बछड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाली है, जिससे यह घटना तेजी से वायरल हो रही है।
पशुपालन विभाग के सूत्रों ने इसे जेनेटिक म्यूटेशन का मामला बताया है, लेकिन आम लोग इसे धार्मिक आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं।