उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की परिवार ने हत्या कर दी। इसके बाद लाश को जला दिया। परिवार ने युवती की अस्थियां भी विसर्जित कर दीं। प्रेमी ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक का भाई और फुफेरी बहन फरार हैं। वो भी हत्याकांड में शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दरअसस, बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव में पड़ोस में रहने वाले प्रेमी अंकित से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी (21) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां-बाप, भाई और फुफेरी बहन ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शिवानी का मर्डर करने के बाद आरोपी काफी समय तक शव के पास बैठे रहे।
2 of 10
Baghpat Shivani Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रात में ही शव को यमुना किनारे ले जाकर जला दिया। फिर अस्थियां और राख यमुना में विसर्जित कर दीं। बुधवार की सुबह प्रेमी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शिवानी के पिता संजीव और मां बबीता को गिरफ्तार कर मामले की जांच की, तो पूरा मामला खुलता चला गया।
3 of 10
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुहारी गांव निवासी अंकित प्रजापति ने बताया कि पड़ोस की शिवानी कश्यप के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पिछले डेढ़ साल से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया तो उन्होंने शिवानी का घर से निकलना बंद कर दिया।
4 of 10
लुहारी गांव में शिवानी की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित का आरोप है कि परिवार के लोग शिवानी की पिटाई करने लगे, लेकिन शिवानी शादी की जिद पर अड़ी रही। मंगलवार रात परिवार वालों ने घर में शिवानी की हत्या कर दी। बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल बंद मिलने पर अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
5 of 10
Baghpat Shivani Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां-बाप और फुफेरी बहन ने पकड़े हाथ-पैर, भाई ने दबा दिया गला
पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने मिलकर शिवानी की हत्या की। पिता संजीव, मां बबीता और फुफेरी बहन ने शिवानी के हाथ-पैर पकड़े और भाई रवि ने अपने हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक चारों शव के पास बैठे रहे और बाद में मामला दबाने के लिए शव को यमुना किनारे लेकर चले गए।