{"_id":"66fc2f104d63f535ba089086","slug":"baghpat-12-year-old-akshat-took-the-bike-as-soon-as-his-father-left-his-sight-collided-with-another-bike-and-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पापा की नजर हटते ही बाइक ले गया 12 साल का अक्षत, दूसरी बाइक से टक्कर लगी और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पापा की नजर हटते ही बाइक ले गया 12 साल का अक्षत, दूसरी बाइक से टक्कर लगी और...
Tue, 01 Oct 2024 10:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:49 PM IST
सार
नैथला-लुहारी मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में अक्षत (12) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
बालक की मौत पर अस्पताल पहुंची पुलिस और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैथला-लुहारी मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार किशोर अक्षत (12) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। तभी वहां पहुंचे मृतक के परिजनों ने घायल युवक के साथ मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन
गौरीपुर जवाहरनगर गांव के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। मंगलवार दोपहर वह काम करके घर आया, तभी उसका बेटा अक्षत बाइक लेकर नैथला लुहारी मार्ग पर घूमने चला गया। नैथला गांव के समीप एक कालेज के पास अक्षत की सामने से आ रही दूसरी बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। इसमें अक्षत और दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। तभी राहगीर घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अक्षत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दूसरी बाइक पर सवार रवि, अजय उर्फ मोनू निवासी लुहारी और अमित निवासी फखरपुर का भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को रेफर कर दिया। बताया कि घायल अजय और अमित को एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया, जबकि रवि अस्पताल में ही था। तभी मृतक अक्षत के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जो रवि को देखते ही भड़क गए और मारपीट का प्रयास किया। वहां पहुंचे रवि के परिजनों ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन घंटे तक पुलिस करती रही रवि की सुरक्षा
जिला अस्पताल में हंगामा होने के बाद पुलिस ने घायल रवि को एक तरफ बैठाया। जिसके बाद पुलिसकर्मी रवि के आसपास ही रहे, जबकि मृतक के परिजन भी इधर उधर घूमते रहे। जहां करीब तीन घंटे तक घायल रवि पुलिस सुरक्षा में रहा।
जिला अस्पताल में हंगामा होने के बाद पुलिस ने घायल रवि को एक तरफ बैठाया। जिसके बाद पुलिसकर्मी रवि के आसपास ही रहे, जबकि मृतक के परिजन भी इधर उधर घूमते रहे। जहां करीब तीन घंटे तक घायल रवि पुलिस सुरक्षा में रहा।