{"_id":"5eff74598ebc3e433471f794","slug":"badrakha-lease-canceled-on-illegal-mining-contractor-black-list-baghpat-news-mrt489422687","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर बदरखा पट्टा निरस्त, ठेकेदार ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर बदरखा पट्टा निरस्त, ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
बागपत। अवैध खनन, रॉयल्टी और जुर्माने की करीब चार करोड़ 43 लाख रुपये की धनराशि जमा नहीं किए जाने पर बदरखा का खनन पट्टा निरस्त कर दिया गया है। ठेकेदार को दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया। एक सप्ताह में धनराशि जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी। बागपत विधायक योगेश धामा ने अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी।
बदरखा के यमुना खादर में रेत का पट्टा आसिफपुर खड़खड़ी निवासी मनीष चौहान के नाम छोड़ा गया था। खनन पट्टे की अवधि 21 फरवरी 2018 से 20 फरवरी 2023 तक थी। मगर, लगातार शिकायतों के बाद लखनऊ और प्रशासन की टीम ने पट्टे की जांच कराई। जांच में सीमा स्तंभ, तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरे सही नहीं मिले थे। इसके अलावा लखनऊ में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक के स्तर से गठित टीम ने पांच और छह मार्च को जांच की, जिसमें 98 हजार 483 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला था। जिला स्तर पर एडीएम एवं प्रभारी अधिकारी खनिज, वरिष्ठ कोषाधिकारी और खनन अधिकारी की टीम ने 26 जून को अपनी आख्या डीएम शकुंतला गौतम को दी। डीएम ने करीब चार करोड़ 43 लाख रुपये धनराशि ब्याज सहित जमा नहीं किए जाने पर पट्टा निरस्त कर दिया है। ठेकेदार मनीष चौहान को ब्लैक लिस्ट किया गया और एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के आदेश जारी किए गए हैं। धनराशि जमा नहीं करने की स्थिति में आरसी जारी की जाएगी।
सुनील राठी ने रिश्तेदारों का बताया था पट्टा
बागपत। बदरखा के खनन पट्टे को तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने अपने रिश्तेदारों का बताया था। कोर्ट में पेशी के दौरान सुनील राठी ने मीडिया के सामने कहा था कि उसके रिश्तेदार का पट्टा है। इसके बाद स्पष्ट हो गया था कि खनन पट्टे में भी राठी का हस्तक्षेप है।