फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Badaut: Pickup overturns after hitting bike, three injured, watch heart-wrenching video

Badaut: बाइक को टक्कर मारकर पलट गई पिकअप, तीन घायल, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Mon, 21 Oct 2024 09:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

पिकअप और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Badaut: Pickup overturns after hitting bike, three injured, watch heart-wrenching video
बाइक को टक्कर मारती पिकअप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पशु पैंठ के पास सोमवार सुबह पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक तो दूर जाकर खाई में गिरी। वहीं हैरान करने वाली बात ये रही कि पिकअप भी पलट गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं,  जिनमें से एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

 

एलम गांव निवासी नरेश व जयवीर बाइक से बड़ौत किसी काम से आ रहे थे। वह बावली पशु पैंठ के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इससे बाइक सड़क पर गिर गई, तो पिकअप भी पलट गई। हादसे में बाइक सवार नरेश व जयवीर के अलावा पिकअप चालक प्रेम निवासी हाथरस भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं जयवीर को गंभीर हालत में सीएचसी से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed