फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bad condition of Loni-Dhikoli road, more than ten thousand people upset

लोनी-ढिकोली मार्ग का बुरा हाल, दस हजार से ज्यादा लोग परेशान

Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bad condition of Loni-Dhikoli road, more than ten thousand people upset
रटौल कस्बे के जर्जर लोनी- ढिकोली मार्ग से गुजरते कांवड़ियें - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। लोनी-ढिकोली मार्ग पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव होने से सड़क जगह-जगह से टूट गई है और मार्ग में गड्ढे बन गए हैं। जिससे दस से ज्यादा गांवों के करीब दस हजार लोगों के लिए मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रटौल में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे कस्बे का पानी लोनी-ढिकोली मार्ग पर भरा रहता है। मार्ग पर जलभराव और गंदगी के कारण कस्बे के अलावा कई गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। ढिकोली-लोनी मार्ग मेरठ और गाजियाबाद को जोड़ता है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने के लिए समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इन गांव के लोगों को हो रही परेशानी
ढिकोली-लोनी मार्ग पर जलभराव व गंदगी के कारण कस्बा रटौल के अलावा घिटोरा, नंगला, फिरोजपुर, निरोजपुर, तीगरी, डगरपुर, घिटौरा, गोठरा आदि दस गांव के लोगों का आना-जाना है। मार्ग लोनी के अलावा मेरठ और गाजियाबाद मार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की निकासी की मांग
कस्बे में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे कस्बे का पानी मार्ग पर भरा रहता है। जलभराव के कारण लोगों को मार्ग से निकलने में परेशानी हो रही है। - इमरान चौधरी
----
कई बार उठाई मांग
कस्बे में पानी की निकासी और मार्ग की मरम्मत कराने की कई बार मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - जाकिर
----
चोटिल हो रहे लोग
सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे बन गए हैं। सड़क में गड्ढे होने के कारण मार्ग से निलकने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। - शमशाद
-----
कोट..
विभाग की ओर से मार्ग की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है, मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। - अतुल कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed