फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Babli murder of headmaster arrested

प्रधानाध्यापक सतपाल की हत्यारोपी बबली गिरफ्तार

Sun, 15 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 15 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Babli murder of headmaster arrested
आरोपी बबली को जेल ले जाती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बागपत के खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को शनिवार को एक ओर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। अब की बार पुलिस ने आरोपी महिला बबली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा आरोपी बबली मास्टर की हत्या की साजिश में शामिल रही है। उसने ही शूटरों को दस हजार रुपये और कपड़े दिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार बबली को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेजा। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्यारोपी बबली मेरठ जेल में बंद आनंद शर्मा की पत्नी है। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। शनिवार सुबह पुलिस ने उसे सिंघावली अहीर गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा आरोपी महिला बबली, मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या की साजिश में शामिल रही है। आरोपी मेरठ जेल में बंद अपने पति आनंद शर्मा और बेटे मोहित शर्मा से मुलाकात करने जाती थी।
विज्ञापन


उन्हें मास्टर की हर गतिविधियों की जानकारी देती थी। आनंद ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू और अनिल सूप के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया था। इसकी जानकारी आनंद ने अपनी पत्नी बबली को दी थी।  उसी के अनुसार बबली ने शूटरों को वारदात को अंजाम देने के लिए दस हजार रुपये दिए थे। ताकि वे चोरी की बाइक खरीद सके। उसने ही शूटरों को खेत में सोने के लिए कपड़े दिए थे। एसओ ने कहा गिरफ्तार की आरोपी बबली को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला 
बागपत। सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को सुबह पौने दस बजे खिंदौड़ा गांव के स्कूल में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी । शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को लोगों ने घेरकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस के खिलाफ हंगामा हुआ था। एसपी ने सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष यादव को सस्पेंड कर दिया। 

जेल जा चुके आरोपी 
:: हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण
::  शूटर गौरव 
:: रोहित  (आनंद की बेटा) 
:: पूजा (आनंद की बेटी)
:: राज करण उर्फ हमदम
:: रामकिशन 

निम्न आरोपी पहले से जेल में हैं बंद 
:: हत्या की सुपारी देने का आरोपी आनंद शर्मा 
:: मोहित  (आनंद की बेटा) 
:: सुपारी लेने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू 
:: अनिल सूप (अमरपाल का साथी )

फरार चल रहे आरोपी
::  पंकज पाराशर
::  दीपक
::  अवनीश
::  महेश
::  शांति
:: कौशल्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed