फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayurvedic hospital will be built in Surajpur Mahnawa village

Baghpat News: सूरजपुर महनवा गांव में बनाया जाएगा आयुर्वेदिक अस्पताल

Mon, 30 Jan 2023 02:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Jan 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital will be built in Surajpur Mahnawa village
अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव के ग्रामीणों को गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। गांव की प्राथमिक पाठशाला के पास आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने अनुमति दे दी है। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने रविवार को सूरजपुर महनवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा गांव की दलित बस्ती में अधूरा पड़ी चौपाल का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल नहीं है। गांव के लोगों को अपना इलाज कराने के लिए छह किलोमीटर दूर बागपत जाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों का समय और किराया दोनों बर्बाद होते है। मगर अब जल्द ही गांव में ही लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगा। गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को गांव में कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण कराने के लिए आयुर्वेदिक विभाग से अनुमति मिल गई है। ग्रामीण काफी समय से गांव में अस्पताल कर निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। अब जल्द ही गांव में अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरु कराया जाएगा। इसके अलावा गांव की दलित बस्ती में काफी समय से अधूरी पड़ी चौपाल का निर्माण भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed