फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayurvedic hospital has run out of medicines, patients have to buy medicines from outside

Baghpat News: आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाइयां खत्म, मरीजों को बाहर से लेनी पड़ रही दवा

Thu, 15 Aug 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 15 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital has run out of medicines, patients have to buy medicines from outside
बागपत। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में दवाइयां खत्म हो गईं हैं। जिससे यहां आने वाले मरीजों को जांच के बाद बिना दवा के लौटना पड़ रहा है। मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन को दवा की डिमांड भेजी गई है, जल्द ही दवा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कोर्ट रोड पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चलाया जा रहा है। अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से दवा खत्म है। विभाग की ओर से दवा की मांग की जा चुकी है, मगर सप्लाई न होने से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बिना दवा के लौटना पड़ रहा है। अगर किसी को ज्यादा जरूरत होती है तो उसे दवाई बता दी जाती है, जिससे वह दवा बाहर से खरीद सकें।
विज्ञापन

- अस्पताल में कम पहुंच रहे मरीज
अस्पताल में दवा न मिलने के कारण मरीजों की संख्या कम हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना लगभग 100 से अधिक ओपीडी होती थी, मगर अब सिर्फ 50 ओपीडी हो रही हैं। दवा खत्म होने के कारण मरीज अस्पताल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन दवा की कमी
दवा का नाम बीमारी
चित्रक आधी वटी पेट
तरण पंच मूल इंफेक्शन
स्वेत परपति किडनी
निम्बाधी चूर्ण त्वचा
- खांसी कर सीरप और च्यवनप्राश भी नहीं
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं, मगर अस्पताल में खांसी का सीरप भी खत्म है। इसके अलावा च्यवनप्राश भी नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बाहर से दवा खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

- वर्जन - शासन स्तर से दवा की सप्लाई की जाती थी। शासन को दवा की डिमांड भेजी जा चुकी है, जल्द ही दवा मिलने की उम्मीद है। - डाॅ. कुलदीप, चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed