{"_id":"6140ec468ebc3e3ec049b6e6","slug":"attempt-to-rob-the-soldier-assault-on-protest-baghpat-news-mrt556134429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन

दाहा (बागपत)। चितमखेड़ी मार्ग पर डेयरी के पास सोमवार रात को बदमाशों ने यूपी पुलिस के सिपाही के साथ लूट का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर सिपाही के साथ मारपीट की गई। उसने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी तो पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिल सके।
दाहा गांव निवासी मनिंदरपाल राणा पुत्र रामपाल सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है और इस समय हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाने में तैनात है। वह सोमवार रात को अपने नलकूप से गांव में जा रहा था तो चितमखेड़ी मार्ग पर बाइक पर सवार होकर पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने सिपाही की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उससे लूट का प्रयास किया। सिपाही ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। सिपाही ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और उसने शोर मचा दिया। उसका शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन किया तो सिपाही ने पुलिस को मामले के बारे में बताया। वहां पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका।