फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to redeem the warranty by scrambling with the police

पुलिस के साथ हाथापाई कर वारंटी को छुड़ाने की कोशिश

Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to redeem the warranty by scrambling with the police
बिनौली (बागपत)। पिचोकरा गांव में वारंटी युवक को पकड़ने गई थाना पुलिस के साथ उसके परिजनों व ग्रामीणों ने हाथापाई की। काफी देर चली खींचतान के बाद पुलिस आरोपी और उसके भाई को पकड़ कर ले आई। इस संबंध में पुलिस ने छह नामजद और करीब 30 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि पिचोकरा गांव निवासी जानू पुत्र सलाउद्दीन के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए है। सूचना पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने पिचोकरा गांव में दबिश दी और वारंटी जानू को पकड़ लिया। इस दौरान उसके परिजनों व ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसकी गिरफ्तार नहीं होने दी। टीम के साथ हाथापाई कर वारंटी जानू को छुड़ाने की कोशिश भी की। सूचना पर पुलिस बल गांव भेजा गया तो टीम वारंटी व उसके भाई को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस मामले में एसआई मोहम्मद उवैश ने जानू, आसमोहम्द, सोनू मोहम्द, जावेद, सलाउद्दीन, शाकिर और करीब 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और मुल्जिम को छुड़ाने सहित 147, 224, 225, 332, 353 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने वारंटी युवक जानू और उसके भाई शानू को बागपत कोर्ट में पेश किया। बाकी नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

चरस के साथ युवक पकड़ा
बिनौली। थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर बिनौली निवासी राकेश पुत्र तेजपाल को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed