फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to abduct female advocate

महिला अधिवक्ता को अगवा करने की कोशिश

Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Attempt to abduct female advocate
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर बुधवार की शाम बस का इंतजार कर रही एक महिला अधिवक्ता को बाइक सवार युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा करने की कोशिश की। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपियों ने महिला अधिवक्ता को हमला करके घायल कर दिया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी महिला अधिवक्ता बुधवार की शाम दिल्ली स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर उसे अगवा करने की कोशिश की। महिला अधिवक्ता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो युवकों ने महिला अधिवक्ता को तमंचे की बट से हमला करके घायल कर दिया और कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर अधिवक्ता अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में काफी संख्या में वकील एवं ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही विकास, आशीष व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed