एटीएम का पिन पूछ 80 हजार उड़ाए
पीड़ित युद्धवीर तोमर पुत्र चंद्रपाल बड़ौत का रहने वाला है। उसका एक्सिस बैंक में खाता है। उसने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई। कॉल करने वाले बताया कि उसका एटीएम बंद होने वाला है, उसका वेरिफिकेशन कराना है। आरोपी ने उससे एटीएम का पासवर्ड पूछा, जो उसने बता दिया। कुछ समय बाद ही उनके मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। मेसेज देख उसके होश उड़ गए। उसने बैंक में लिखित रूप से अपना एटीएम बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कई गाड़ियों की बैटरी ले गये बदमाश
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में सोमवार की रात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के बोनट तोड़कर बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। गाड़ियां सर्कुलर रोड पर खड़ी थी। बदमाशों ने रिजवान, गुलफाम, यूसुफ, नईम, इरफान, आबिद आदि की गाड़ियों को निशाना बनाया। सुबह जब लोगों को वारदात का पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। कॉलोनी वासियों का कहना था कि आए दिन यहां पर चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर रात में पुलिस की गश्त लगाने की मांग की।