फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Atal Bihari Vajpayee lives in the hearts of the people of Barot

बड़ौत वासियों के दिल में बसते हैं अटल बिहारी वाजपेयी

Fri, 25 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee lives in the hearts of the people of Barot
बड़ौत। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बड़ौत नगरवासियों के दिलों में बसते है। वह 15 बार बड़ौत आए थे। अटल बिहारी वाजपेयी 1974 में बागपत विधानसभा चुनाव के जनसंघ से चुनाव लड़ रहे रामप्यारे पांडे के चुनाव में आए थे और संजय मूर्ति पर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए संजय मूर्ति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्काल नगर अध्यक्ष विनोद कुमार जैन एडवोकेट द्वारा आयोजित सभा में आए थे। 1980 मेें भारतीय जनता के पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष बनने के बाद बड़ौत नगर में आए थे। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 1998 में जनता वैदिक कॉलेज में दो बार आए तथा चौधरी दिलीप सिंह की मूर्ति का अनावरण किया था। उनके करीबी रहे विनोद जैन एडवोकेट बताते है कि कार्यकर्ताओं के बुलाने पर समय-समय पर उनके बीच आते रहे। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति काफी लगाव था और उनकी सुनते भी थे। 1998 व 2002 में वेदप्रकाश तोमर के विधान सभा चुनाव मेें भी जैन कॉलेज मेें विशाल जनसभा को संबोधित किया था। छपरौली में जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आए थे। जेवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा आत्मराम तोमर बताते है कि कई बार अटल जी से वे दिल्ली में उनके आवास पर मिले। बताया कि 1998 में प्रथम बार जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रथम बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। तब डॉ. आत्मराम तोमर राज्यमंत्री स्तर प्राप्त गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष थे। शपथ ग्रहण समारोह के अगले ही दिन वाजपेयी को बधाई देने उनके आवास पर गए तो उन्होंने डॉ. तोमर को पहचान लिया और गले मिलकर उन्हें बधाई स्वीकार की। डॉ. तोमर आज भी उनके साथ बैठे चित्र को देखकर भावुक हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed