{"_id":"61e70d15c05a866629532efa","slug":"up-election-2022-bjp-party-is-being-opposed-in-one-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले भाजपा का विरोध: ग्रामीणों ने पार्टी के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- प्रमाण पत्र नहीं, तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले भाजपा का विरोध: ग्रामीणों ने पार्टी के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- प्रमाण पत्र नहीं, तो वोट नहीं
Wed, 19 Jan 2022 02:11 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:11 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक गांव में भाजपा पार्टी का विरोध किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक धनगर प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा भाजपा को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के गांव झबरपुर में मंगलवार को सुरेश धनगर के आवास पर अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष अनिल धनगर के नेतृत्व में समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें भाजपा का विरोध कर नारे लगाए गए। कहा कि जब तक धनगर प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा भाजपा को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
बैठक में धनगर समाज के व्यक्तियों ने क्षेत्र में विकास नहीं करने पर भाजपा के विधायक प्रमोद उटवाल का विरोध किया। पिछले पांच सालों से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। लेकिन इसके बावजूद भी धनगर समाज के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। मुजफ्फरनगर जिले में दादा का प्रमाण पत्र होने के बावजूद उसके पोते का प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह लोग भाजपा के सभी नेताओं और डीएम, एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार और लेखपाल आदि के कार्यालयों में चक्कर लगाकर थक चुके हैं। प्रमाणपत्र बनने तक भाजपा को वोट नहीं करेंगे। इस मौके पर हरपाल सिंह, मनोज पाल, बिल्लू पाल, मांगेराम, रवि, कंवर पाल, सुरेश, कलीराम, हरपाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें