फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asked for one lakh extortion from a young man

युवक से मांगी एक लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Asked for one lakh extortion from a young man
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव निवासी युवक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मुस्तफा ने एसपी को बताया कि बागपत के पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ला निवासी कुछ लोगों ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांगी है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसका परिवार डरा हुआ है। इस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करके जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कुरैशियान निवासी नवाब उर्फ नब्बू, फज्जल, जिशान, रिजवान, रिहायत समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, चौकी प्रभारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि मामला लेनदेन का है। वहीं, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed