फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ashirwad Path Yatra's success entrusted to lawyers

आशीर्वाद रैली को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ashirwad Path Yatra's success entrusted to lawyers
कचहरी परिसर में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में किया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें 30 अक्तूबर को बड़ौत में होने वाली आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ रालोद नेता व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर व आमजन विरोधी है। इसके शासन में सभी वर्ग त्रस्त हैं। विधानसभा चुनाव में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी। रालोद में हर वर्ग के हितों का संरक्षण और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने 30 अक्तूबर को बड़ौत में होने वाली ऐतिहासिक रैली में चौधरी जयंत सिंह की हुंकार सुनने को अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं को अपने-अपने गांवों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लेकर पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, वरिष्ठ अधिवक्ता मूलचंद यादव, नरेंद्र मान, देवेंद्र आर्य, प्रदीप नैन, संजय पंवार, आजाद धामा, प्रशांत चौधरी, नवीन ढाका, निर्दोष चौधरी, राजेंद्र तोमर, विकास मलिक, अर्पित रूहेला, कपिल पंवार, अजित सिंह, अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed