{"_id":"68fe695ed8a837fc490d5434","slug":"as-soon-as-allegations-of-fraud-were-made-the-file-was-stolen-from-the-district-panchayat-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-140804-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घपले का आरोप लगते ही जिला पंचायत से चोरी हो गई फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घपले का आरोप लगते ही जिला पंचायत से चोरी हो गई फाइल
Mon, 27 Oct 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। चौबली गांव में सीसी रोड निर्माण में घपले की शिकायत की गई तो जिला पंचायत के अधिकारियों ने उसकी फाइल ही कार्यालय से चोरी होने की रिपोर्ट लगा दी। फाइल चोरी होने के बाद भी पुलिस में शिकायत नहीं करने पर जिला पंचायत के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और उनपर कार्रवाई की मांग की गई।
शहर में कोर्ट रोड की गली नंबर छह में रहने वाली भाजपा की जिला विकास समिति की सदस्य निगम शर्मा के पति विनोद शर्मा ने जिला पंचायत से आरटीआई के तहत कई विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी। उनको आरटीआई के जवाब में पहले तो चौबली में सीसी रोड की जगह खडंजा निर्माण होने की बात कहते हुए एस्टीमेट थमा दिया गया।
इस पर विनोद शर्मा ने घपले का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की तो अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह ने उसका ऐसा जवाब भेजा, जिसको देखकर सभी चौंक गए। अपर मुख्य अधिकारी ने जवाब दिया कि चौबली में सीसी रोड निर्माण से संबंधित फाइल कार्यालय से चोरी हो गई है। उसको तलाश कराया जा रहा है और वह नहीं मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारी मौजीराम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अब विनोद शर्मा ने डीएम को दोबारा शिकायत देकर फाइल चोरी के मामले में जिला पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह के अनुसार इस मामले में पटल सहायक मौजीराम को नोटिस देकर जवाब मांगा है। फाइल नहीं मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।