{"_id":"609044f78ebc3e8d3b480024","slug":"arrested-for-taking-a-victory-procession-by-sitting-on-a-camel-baghpat-news-mrt5368712199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंट पर बैठकर निकाला विजय जुलूस, पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंट पर बैठकर निकाला विजय जुलूस, पहुंचा हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/छपरौली। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने वालों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जिससे उनकी जीत की सारी खुशियां काफूर हो गई। रठौड़ा गांव में ऊंट पर बैठकर विजय जुलूस निकालने वाले प्रधान पति को और हरचंदपुर गांव से भी दो लोगों को विजय जुलूस निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कोरोना महामारी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने चुनाव परिणाम आने के बाद विजय जुलूसों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद छपरौली ब्लॉक के रठौड़ा गांव की नवनिर्वाचित प्रधान कौशर के पति साजिद ने ऊंट पर सवार होकर विजय जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ रही। ग्रामीणों ने कोरोना गाइड लाइन का भी उल्लंघन किया। किसी ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया। इस दौरान धार्मिक नारेबाजी भी की गई। इसकी जानकारी पाकर छपरौली पुलिस ने प्रधान पति साजिद को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इससे जीत की खुशी काफूर हो गई। आरोपी जिस समय विजय जुलूस निकाल रहा था। आईजी प्रवीण कुमार जिले में ही थे और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वह विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी का बयान मीडियाकर्मियों के सामने जारी कर रहे थे।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने हरचंदपुर गांव से भी विजय जुलूस निकालने के आरोपी अमित और सुशील पुत्रगण मेहंती को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।