फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arrested for demanding extortion from cloth merchant

कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Arrested for demanding extortion from cloth merchant
तीन दिन पूर्व मकान पर चिट्ठी डालकर मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्त हुआ आरोपी, जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर के कपड़ा व्यापारी से चिट्ठी भेजकर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय मेें पेश कर जेेल भेज दिया गया है।
प्रमोद जैन पुत्र जयनंद की कपड़े की दुकान गांधी रोड पर है। तीन दिन पूर्व प्रमोद जैन को उनके मकान पर एक चिट्ठी पड़ी मिली थी। इसमें तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में प्रमोद जैन ने कोतवाली में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रंगदारी मांगने वाला आरोपी रविंद्र कश्यप पुत्र ओमपाल कश्यप वाजिदपुर को बिनौली फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि कपड़ा व्यापारी के आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें आरोपी की बाइक का नंबर आ गया था और उसकी पहचान भी हो गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी का पुराना ग्राहक था रविंद्र
पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र कपड़ा व्यापारी प्रमोद जैन का पुराना ग्राहक था। वह तकरीबन 30 सालों से प्रमोद जैन की दुकान से कपड़ा खरीदता आ रहा है। रविंद्र को प्रमोद जैन की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी, इसलिए उसने रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed