फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arbitrariness of lab personnel in district hospital, patients are facing trouble

Baghpat News: जिला अस्पताल में लैब कर्मियों की मनमानी, मरीजों को हो रही परेशानी

Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of lab personnel in district hospital, patients are facing trouble
सुबह 8.42 बजे:बागपत जिला अस्पताल ​स्थित लैब में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
-अस्पताल में सुबह आठ बजे की जगह नौ बजे तक भी नहीं पहुंचते कर्मचारी, 12 बजे के बाद नहीं लेते सैंपल
विज्ञापन

-बुखार का प्रकोप ज्यादा होने के कारण ही मरीजों की जांच के लिए आठ बजे से पहले लग जाती है लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में लैब कर्मचारियों की मनमानी चरम पर है। जिसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। अस्पताल में लैब खुलने का समय सुबह आठ बजे है, लेकिन कर्मचारी सुबह नौ बजे तक भी नहीं पहुंचते है और 12 बजे के बाद मरीजों को सैंपल लिए बगैर ही लौटा देते है। जिससेे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है और वह प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराने के लिए विवश है।
जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से 12 बजे तक खून की जांच के लिए मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं। इसके बाद मरीजों को अगले दिन आने के लिए कहकर लौटा दिया जाता है। मगर जिला अस्पताल की लैब में तैनात कर्मचारी सुबह आठ बजे तक नहीं पहुंचते हैं। जबकि वहां आठ बजे से पहले ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। वहां शनिवार को मरीज आठ बजे से पहले पहुंच गए और कर्मचारी एक घंटा देरी से पहुंचे। जिससे मरीजों को कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बुखार बरपा रहा कहर तो मरीज भी ज्यादा पहुंच रहे
इस समय बुखार ने कहर बरपाया हुआ है और ऐसे में खून की जांच कराने के लिए ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जहां पहले सौ मरीज तक पहुंचते थे, वहीं अब 150 तक मरीज खून की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। जिनमें से करीब 50 मरीजों को बिना जांच के वापस लौटना पड़ता है और वहां पहले आने वाले मरीजों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए आई थी। सुबह आठ बजे से लैब की लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। सुबह नौ बजे कर्मचारी के आने पर सैंपल लिया गया है। - खुर्शीदा, माजरा
-जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए आया था, कर्मचारियों ने पौने 12 बजे ही कल आने के लिए कहकर लौटा दिया था। शनिवार को भी कर्मचारी देरी से आए है। - वसीम, बागपत

जिला अस्पताल में सभी कर्मचारी समय से पहुंच रहे हैं। स्टाफ को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए है। अगर लैब में कोई देरी से पहुंचा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस

सुबह 8.42 बजे:बागपत जिला अस्पताल स्थित लैब में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

सुबह 8.42 बजे:बागपत जिला अस्पताल स्थित लैब में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed