फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   arto news

यह कैसा अभियान: घरों और गलियों से उठाकर वाहनों को जब्त कर रहे एआरटीओ

Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
arto news
बागपत। डीजल वाहनों के 10 साल और पेट्रोल वाले वाहनों के 15 साल पूरे होने पर उनको जब्त करने के लिए एआरटीओ ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर घरों व गलियों से उठाने का अभियान चलाया है। गलियों, घरों व दुकानों पर खड़े वाहनों को जब्त करने पर लोगों ने हंगामा भी किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह नोटिस दिए बिना कैसे वाहन उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ विपिन कुमार ने बाहरी लोगों व यातायात पुलिस के साथ अब सड़कों पर चलने वाले वाहनों को पकड़ने की जगह घरों व दुकानों के बाहर खड़े पुराने वाहनों को जबरन जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कई दिन से जिले में यही चल रहा है। बृहस्पतिवार को तो बागपत शहर में अलग तरीके से अभियान चलाकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लोगों के घरों व गलियों में खड़े वाहनों को जबरदस्ती जब्त करने के बाद कैंटर में डालकर ले जाया गया। इतना ही नहीं, दुकानदारों की दुकानों के बाहर खड़े वाहनों तक भी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई का पता चला तो लोगों ने इस तरह की कार्रवाई को गलत बताते हुए हंगामा किया और कार्रवाई रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की रुकनी चाहिए कार्रवाई
अहैड़ा गांव निवासी डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि वाहनों को जब्त करने से पहले नोटिस देना चाहिए था लेकिन नोटिस दिए बिना ही बागपत के क्लीनिक के सामने से बाइक को उठा लिया गया। वाहनों को जब्त करने की कोई जानकारी तक नहीं दी गई है। विभाग की तानाशाही के कारण परेशानी हुई है। बागपत के पुराना कस्बा निवासी राजू ने बताया कि दुकान के बाहर बाइक खड़ी थी और कर्मचारी जबरदस्ती बाइक को उठाकर ले गए और जब विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई।
शहर के पांडव रोड निवासी जाहिद ने बताया कि गली में बाइक खड़ी थी और घर के बाहर से ही बाइक उठाकर ले गए। सिसाना गांव निवासी अंकुश ने बताया कि वह खेत में जा रहे थे। तभी एआरटीओ ने बाइक को पकड़कर जब्त कर लिया। वह बाइक को खेत में जाने के लिए प्रयोग करते थे। इस तरह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। अधिकारियों को सिर्फ सड़कों पर चलने वाले वाहनों को ही जब्त करना चाहिए।


एआरटीओ बोले-सुप्रीम कोर्ट ने दिए वाहन उठाने के आदेश
एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पुराने वाहनों को उठाने के आदेश हैं, इसलिए घरों व गलियों से वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इन वाहनों के कारण हादसा हो सकता है और यह अभियान एनसीआर में चलाया जा रहा है। ऐसे वाहनों को किसी भी स्थान से जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed