फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Applications of teachers for the National Award will be till June 20

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 20 जून तक होंगे शिक्षकों के आवेदन

Thu, 09 Jun 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Applications of teachers for the National Award will be till June 20
जिला स्तर पर 15 जुलाई तक जांच के बाद प्रदेश कमेटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शिक्षक 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। शिक्षकों के आवेदन के उपरांत जिला स्तरीय स्तर पर आवेदनों की जांच कर 15 जुलाई तक शासन स्तर को रिपोर्ट भेजी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव ने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्धियों के साथ आवेदन करने के निर्देश दिए है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 20 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते है। एक से 15 जुलाई तक जिला स्तरीय कमेटी आवेदनों की जांच कर राज्य स्तरीय कमेटी को प्रेषित करेगी। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय कमेटी 16 से 30 जुलाई तक आवेदन पत्रों की जांच कर भारत सरकार को प्रेषित करेंगी। इसके उपरांत शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 20 जून तक अपनी उपलब्धियों के साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन करने के निर्देश दिए गए है। 20 जून के बाद किसी भी पंजीकरण अथवा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed