फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Applications for compartment examination will be held from July 10 to 25

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 से 25 जुलाई तक होंगे आवेदन

Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Applications for compartment examination will be held from July 10 to 25
बागपत। हाईस्कूल की परीक्षा में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट के लिए दस जुलाई से 25 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल में कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट के लिए दस से 25 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। हाईस्कूल के लिए शुल्क 256.50 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 306 रुपये निर्धारित किया है। हाईस्कूल के छात्र इंप्रूवमेंट के अंतर्गत अनुत्तीर्ण एक विषय और कंपार्टमेंट में अनुत्तीर्ण दो विषयों में से केवल एक विषय की परीक्षा में ही शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आवेदन शुल्क के अलावा एक प्रार्थनापत्र और अंकपत्र की छायाप्रति के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, वैज्ञानिक व वाणिज्य वर्ग के छात्र किसी एक विषय में निर्धारित शुल्क के साथ प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज के प्रधानाचार्य छात्रों से प्राप्त शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा कर शुल्क का विवरण, छात्र का अनुक्रमांक, परीक्षा में शामिल होने वाले विषय का विवरण 25 जुलाई तक अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथि तक आने वाले आवेदन ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed