फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Applications for 127 teachers out of 243 approved

243 में से 127 शिक्षकों के आवेदन हुए स्वीकृत

Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Applications for 127 teachers out of 243 approved
अंतर जनपदीय विद्यालयों में तबादलों के लिए शासन की ओर से भेजा जा रहा ओटीपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंतर जनपदीय विद्यालयों में तबादलों के लिए आवेदन स्वीकृत होने वाले शिक्षकों के मोबाइल पर शासन स्तर से ओटीपी भेजा जा रहा है। जिले में शिक्षकों के तबादले के लिए 243 में से 127 शिक्षकों के आवेदन स्वीकार किए गए है।

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले अध्यापकों को अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तबादलों की प्रकिया फरवरी 2020 से चली आ रही प्रक्रिया दिसंबर माह में पूरी हुई है। जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 18 दिसंबर से प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो 30 दिसंबर तक पूरी कर ली गई थी। जिला स्तर पर 243 अध्यापकों ने गृह जनपद और गृह जनपद के आस-पास के जनपदों के लिए आवेदन किया था। काउंसिलिंग के दौरान 127 अध्यापकों के आवेदन रिजेक्ट हो गए थे, जिनमें से 116 अध्यापकों को आवेदनों को स्वीकृत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार शिक्षकों के तबादले शासन स्तर से हो रहे है। सूची नहीं मिली है। जिन अध्यापकों के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं, उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जा रहा है। शासन से सूची मिलने पर अध्यापकों को जिला स्तर पर स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed