{"_id":"68f924263963eca2da0ea63c","slug":"anti-social-elements-vandalized-the-temple-in-the-old-town-baghpat-news-c-28-1-bag1001-140577-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने पुराने कस्बे में देव स्थल खंडित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने पुराने कस्बे में देव स्थल खंडित किए
विज्ञापन
बागपत के पुराने कस्बे में बाबा फूल सिंह की थान पर खंडित किए गए देव स्थल दिखाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने शुरू की जांच, आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे में बाबा फूल सिंह की थान पर असामाजिक तत्वों ने देव स्थल खंडित कर दिए। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी और आसपास रहने वाले कई लोगों से पूछताछ भी की।
पुराना कस्बा निवासी मोनू चौहान, दिनेश चौहान, पंकज, राहुल आदि ने बताया कि बाबा फूल सिंह की थान पर उनके देव स्थल है। देव स्थलों को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिए। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह हुई, जब वहां कुछ लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। देव स्थल खंडित होने का पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसका पता चलने पर कोतवाली पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई।
पुलिसकर्मियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इसमें लोगों ने सामूहिक रूप से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। जल्द ही देव स्थल खंडित करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुराने कस्बे में देव स्थल खंडित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने फरीद, रहीस, अरशद, बिलाल, छंगा ओर दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।