फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another lawsuit in the ruckus of Purana town, 13 named

पुराना कसबे के बवाल में एक और मुकदमा, 13 नामजद

Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Another lawsuit in the ruckus of Purana town, 13 named
बागपत। पुराना कस्बे के बवाल में पुलिस ने राशिद की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राशिद का कहना है कि 14 सितंबर की शाम को दूसरे पक्ष के अनस को भैंस बेचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद 15 सितंबर को अनस पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया । उससे बीस हजार रुपये और महिलाओं की सोने की चेन भी लूट ली थी। पुलिस ने राशिद की तहरीर पर शादाब, हाजी जमील, इमरान, दानिश, हुजैफा, आसिफ, फजल, मोमीन, फुरकान, रिजवान, गुफ्फो, कल्लू और अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले एसआई रविंद्र की की ओर से दोनों पक्षों के 33 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed