परिवार में मसरा मातम: अंकेश ने दिल्ली में उपचार के दौरान तोड़ा दम, नकाबपोश बदमाशों ने मारी थी गोली
अंकेश ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नकाबपोश बदमाशों ने अंकेश को गोली मारकर घायल किया था।
विस्तार
ट्योढ़ी गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अंकेश पुत्र हरीश को बुधवार सुबह खेत में ज्वार काटते समय बदमाशों ने गोली मारी दी थी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी उसके सीने में लगी थी। परिजनों से उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ व बाद में दिल्ली रेफर कर दिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान अंकेश ने दम तोड़ दिया।
अंकेश के शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने अंकेश के हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें: अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हादसे से नहीं हारी फातिमा: शरीर में 194 टांके, कोमा से निकली तो पहले जैसे नहीं थे हाथ-पांव, खेल ने बदला जीवन