फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Animal smugglers attacked the committee team

Baghpat News: पशु तस्करों ने समिति की टीम पर किया हमला

Thu, 09 May 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 09 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers attacked the committee team
बागपत। शहर में अमरावती गेट के पास पशु तस्करों ने एसपीसीए समिति की टीम पर हमला कर दिया। तस्करी कर लाए गए पशुओं की गाड़ी भी छुड़ाकर ले गए। समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसपीसीए समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी समिति पशु क्रूरता और तस्करी रोकने का काम करती है। मंगलवार रात वह कर्मचारी संजय, गौरव के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास चेकिंग कर रहे थे। दिल्ली की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसमें पशु क्रूरतापूर्ण लादे गए थे। पीछा कर अमरावती गेट के पास कैंटर को रुकवा लिया। कैंटर चालक ने अपने साथियों को फोन कर बुलाकर समिति की टीम पर हमला कर कर्मचारी गौरव और संजय को घायल कर दिया। आरोपी तस्करी कर लाए पशुओं की गाड़ी छुड़ाकर ले गए। कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed