फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry young man hanged discord in Rantoul

रटौल में कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई

Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Angry young man hanged discord in Rantoul
suicide
बागपत के रटौल गांव में शनिवार दोपहर आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी मायके जाना चाहती थी, जबकि वह इसके लिए राजी नहीं था। इसके चलते घर में कलह से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाई है।
विज्ञापन


रटौल गांव निवासी हामिद (24) पुत्र याकूब का शव गांव में ही पूर्वी यमन नहर के पास वकील के खेत में स्थित आम के पेड़ पर लटका मिला। दोपहर करीब 1:45 बजे वहां से कुछ लोग गुजरे तो उनको शव दिखाई दिया। उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी की। पुलिस के मुताबिक युवक ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है। उसकी पत्नी मायके जाना चाहती थी, लेकिन हामिद इसके लिए तैयार नहीं था। इसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। हामिद शनिवार करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। 15 मिनट बाद ही उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


20 दिन पहले ही हुआ था निकाह
हामिद का निकाह 20 दिन पूर्व मुजफ्फरनगर के भसानी गांव की युवती नसीमा के साथ हुआ था। बताया जाता है कि निकाह के एक-दो दिन बाद से ही उनके घर में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में मिलीं तीन मिस कॉल 
पुलिस ने हामिद के पास से मोबाइल बरामद किया है। उसमें तीन मिस कॉल आई हुई हैं। यह कॉल किसकी हैं, अभी इसका पता नहीं चला है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed