फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry people jammed due to stoppage of power supply, made employees hostage

Baghpat News: विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Sat, 24 Jun 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angry people jammed due to stoppage of power supply, made employees hostage
- विद्युत फाल्ट से 450 घराें में बिजली ठप, पानी तक को तरसे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार की रात अचानक विद्युत फाल्ट हो जाने से 450 घरों की बिजली ठप हो गई, लेकिन बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी फाल्ट को ठीक नहीं किया गया। इससे आक्रोशित लोगाें ने हंगामा करते हुए बड़ौत-मेरठ मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई और लोग बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराएं जाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और उन्हें बंधक बना लिया। हालांकि बाद में अधिशासी अभियंता द्वितीय ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और बिजली व्यवस्था दुरूस्त कराई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार की रात तकरीबन सात बजे अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट हो गई। इससे सूर्य नगर कालोनी, साकेत कालोनी, मोहननगर कालोनी, न्यू रामनगर कालोनी, बिनौली रोड पर तकरीबन 450 से अधिक घरों में बिजली ठप हो गई। दो घंटे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। जिसके बाद लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को फोन पर शिकायत कर बिजली आपूर्ति ठप हो जाने की शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग को अवरुद्ध कर हंगामा शुरू कर दिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तो लोगों की उनके साथ भी नोकझोंक हुई और बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराने की जिद पर अड़े रहे। पूर्व सभासद रवि तोमर, सन्नी, जयवीर, प्रमोद, अंकित, दीपक आदि का कहना था कि ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूल रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को अद्योषित विद्युत कटौती और विद्युत फाल्ट से परेशान होना पड़ रहा है। मामला बढ़ता देख सूचना पर संविदा कर्मचारी इमरान, सलीम सहित अन्य मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और तमाम आरोप लगाए। बाद में एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी लोगों ने बीच पहुंचे और फाल्ट को दुरूस्त कराकर मामला शांत किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed