{"_id":"5782a3874f1c1bee067fa91b","slug":"anger-over-non-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
रविवार को छपरौली में पंचायत में बोलते चेयरमैन संजीव खोखर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंचायत में एसबीईसी शुगर मिल द्वारा अभी तक गन्ने के बकाया का भुगतान न करने पर किसानों में आक्रोश नजर आया। गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिलने का निर्णय लिया।
कस्बे में रविवार को आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा मलकपुर मिल किसानों को परेशान करने के लिए उनके गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रहा है, जबकि मिल के सभी कार्य यथापूर्व चल रहे हैं। उन्होंने कहा मिल प्रबंधन की मनमानी के चलते की क्षेत्रीय किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं । पंचायत में कसबे के चेयरमैन संजीव खोखर ने कहा किसान पूर्ण रूप से सरकार के भरोसे न रहे, स्वावलंबी बने ।
इसमें निर्णय लिया किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिलेगा और उन्हें किसानों की मुसीबत से अवगत कराकर गन्ने का तत्काल भुगतान कराने की मांग करेगा। अध्यक्षता खिलारी चेयरमैन ने की। इसमें भीष्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमबीर डायरेक्टर, चरणपाल, ओमपाल, अजीत बारू, देवेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, रघुनाथ, शौराज सिंह, बालकिशन, सतवीर, सहदेव, श्याम सिंह, राजेंद्र आदि रहे।