फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger of students erupted due to non-admission, uproar

दाखिला न होने पर फूटा छात्र-छात्राओं का गुस्सा, हंगामा

Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anger of students erupted due to non-admission, uproar
बड़ौत के दिगम्बर जैन कॉलेज में एडमिशन न होने पर धरने पर बैठे विद्यार्थी। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में दाखिला न होने पर आक्रोशित छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार को कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देखकर कॉलेज के प्राचार्य आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे। छात्रों ने उन्हें ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग उठाई। प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में पहुंचे और हंगामा-प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कहा पिछले कुछ दिनों से कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों के दाखिले लिए जा रहे है। जबकि 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए चक्कर काट रहे हैं। सूचना पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह छात्रों के बीच पहुंचे। वहां पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर कॉलेज प्राचार्य ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया और उनका धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं दाखिले की समस्या को लेकर आए थे, उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया है। कम प्रतिशत पर दाखिले कराने का आरोप निराधार है। धरना व मांग करने वालों में राहुल तोमर, अक्षय कुमार, समीर, गुड्डू, अमित कुमार, विनोद, अंकुश, मो. ताहिर, इरशाद, आकाश बालियान, रोहित धनकड़, नीटू,माधव, गोविंद कुमार, सन्नी कुमार, रवि कुमार, ऋतिक कुमार, राहुल तोमर, अजय कुमार, गौरव शर्मा, ज्योति, राखी, सीमा, मोनू, तरन्नूम, नर्गिस, सबा, सोएब, सुमित, फिरोज सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed