फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ANC test of 60 pregnant women by organizing camp

Baghpat News: शिविर लगाकर की 60 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच - एसीएमओ ने शिविर का किया निरीक्षण

Tue, 09 May 2023 05:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
ANC test of 60 pregnant women by organizing camp
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बिनौली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सीएचसी बिनौली पर शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी जांच की गई। इस दौरान एसीएमओ ने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्साकर्मियों जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. नीतू, स्टाफ नर्स नीलम, संगीता ने 60 गर्भवती महिलाओं की एएनसी, ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी, हार्ट-बीट आदि की जांच कर जरूरी चिकित्सा परामर्श दिए। इसमें रहन-सहन, साफ-सफाई, खान-पान, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ बागपत डॉ. गजेंद्र सिंह
विज्ञापन

नोडल अधिकारी निरोफर ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, बीपीएम प्रवीण कुमार को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह की 1, 9, 16, 24 तारीख को सीएचसी पर अवश्य लगाना है। इसमें गांव से आशा गर्भवती महिलाओं को लाकर उनकी प्रसव पूर्व एएनसी जांच कराएंगी ताकि सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिल सके और मातृ-शिशु मृत्यु दर पर विराम सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed