{"_id":"64d936520fd5b39c74042b2b","slug":"anas-was-killed-for-opposing-the-robbery-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2108-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लूट का विरोध करने पर की थी अनस की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लूट का विरोध करने पर की थी अनस की हत्या
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना गांव के प्राइवेट लाइनमैन के बेटे अनस की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को अनस हत्याकांड का खुलासा कर। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार है।
कोताना गांव के प्राईवेट लाइनमैन अब्बास के बेटे अनस की बाइक सवार तीन युवकों ने गत 30 जुलाई को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। परिवार के ही सत्तार पुत्र कल्लू ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसओजी टीम को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लगाया गया। शनिवार की रात एसओजी टीम को सूचना मिली कि अनस हत्याकांड के हत्यारोपी लुहारी गांव के हैं और वे गांव में ही खुलेआम घूम रहे है। टीम ने घेराबंदी कर अक्षित पुत्र कुंवरपाल व रवि पुत्र सतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आदित्य पुत्र देवेन्द्र फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकारा और उनकी निशानदेही पर एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है। एसओजी प्रभारी रवेन्द्रपाल पहलावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लूट के इशारे से घर से निकले थे, तभी कोताना गांव के पास एक नलकूप पर अनस मोबाइल चलाते हुए मिला। अनस से मोबाइल लूटने का प्रयास किया गया तो उसने विरोध किया, तभी छोटू उर्फ आदित्य ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। टीम में इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान, एसओजी टीम प्रभारी रवेन्द्रपाल पहलावत, मोनू शर्मा, जांहगीर पंवार, दीपक शामिल रहे।
कक्षा 11 के छात्र हैं दोनों आरोपी
बड़ौत। अनस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनाें आरोपी लुहारी गांव में ही अपने-अपने घर चले गए। 31 जुलाई को जब हत्याराेपियों को यह जानकारी मिली कि चाकू लगने के बाद अनस की मौत हो गई थी, तो तीनों ने गांव के ही तेजवीर के बाग में जाकर लूट का मोबाइल तोड़ दिया था और उसे जमीन में दफना दिया था। हत्या में पकड़े गए दोनों आरोपी कक्षा 11वीं के छात्र हैं।