फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An elderly woman fell into the Yamuna River after collapsing; her son jumped in to save her.

Baghpat News: ढांग गिरने से बुजुर्ग महिला यमुना में गिरी, बचाने के लिए कूदा बेटा भी बहा

Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman fell into the Yamuna River after collapsing; her son jumped in to save her.
फोटो ऑफ द डे:-बुजुर्ग मां यमुना में गिरी, बेटे ने लगाई छलांग, दोनों को गोताखोर ने बचाया:- सीन ए
- यमुना किनारे खड़ी होकर पूजा कर रही थी बुजुर्ग महिला, गोताखोरों ने मशक्कत के बाद दोनों को बचाया
विज्ञापन

फोटो नौ ए और बी

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर के पक्का घाट के समीप बुधवार सुबह यमुना नदी किनारे खड़ी होकर पूजा कर रही बुजुर्ग महिला रामकली देवी ढांग गिरने से यमुना में गिरकर डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए बेटा वीरेंद्र भी यमुना नदी में कूद गया और तेज बहाव होने के कारण वह भी यमुना में बहने लगा। उनको डूबता देखकर गोताखोर आजाद ने दोनों को बचाकर बाहर निकाला।

शहर के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग निवासी बुजुर्ग महिला रामकली देवी बुधवार की सुबह अपने बेटे वीरेंद्र के साथ यमुना नदी किनारे पूजा करने गईं थीं। यमुना किनारे खड़ी होकर पूजा करते समय रेत की ढांग टूटकर गिर गई। इससे रामकली देवी भी यमुना नदी में गिर गईं और डूबने लगीं। यह देखते ही पास में खड़ा उनका बेटा वीरेंद्र अपनी मां रामकली को बचाने के लिए यमुना में कूद गया।
विज्ञापन

यमुना में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूबने लगे। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर आजाद भी यमुना नदी में कूद गया और दोनों को बचाकर बाहर निकाला। इसके बाद निजी अस्पताल में दोनों का उपचार कराया गया। हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि महिला और उसका बेटा ठीक है। गोताखोरों ने समय पर यमुना में कूदकर दोनों को सकुशल बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- लगातार गिर रही ढांग, किनारों पर रहें सावधान
यमुना नदी में बाढ़ आने के बाद अब जलस्तर सामान्य हो गया है। जलस्तर कम होने के बाद किनारों पर बड़े स्तर पर मिट्टी कटान भी हुआ। इसके बाद अब ढांग गिरने का सिलसिला चल रहा है। इससे कई हादसे भी हो चुके हैं। इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार का कहना है कि जलस्तर कम होने के कुछ समय बाद तक कुछ ढांग गिरती रहती है। इससे हादसा भी हो सकता है। यमुना नदी के किनारों पर जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

फोटो ऑफ द डे:-बुजुर्ग मां यमुना में गिरी, बेटे ने लगाई छलांग, दोनों को गोताखोर ने बचाया:- सीन ए

फोटो ऑफ द डे:-बुजुर्ग मां यमुना में गिरी, बेटे ने लगाई छलांग, दोनों को गोताखोर ने बचाया:- सीन ए

फोटो ऑफ द डे:-बुजुर्ग मां यमुना में गिरी, बेटे ने लगाई छलांग, दोनों को गोताखोर ने बचाया:- सीन ए

फोटो ऑफ द डे:-बुजुर्ग मां यमुना में गिरी, बेटे ने लगाई छलांग, दोनों को गोताखोर ने बचाया:- सीन ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed