फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amrit Mahotsav to be celebrated till 15

अमृत महोत्सव 15 तक मनाएंगे

Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav to be celebrated till 15
बागपत। जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12 से 15 मार्च तक अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में साइकिल सवार वालंटियर द्वारा 75 सौ मीटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली को डीएम राजकमल यादव 12 मार्च को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली नगर के शहीद स्मारक से वापस कलक्ट्रेट शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। साइकिल रैली में वालंटियर्स भारतीय परिधान में रहेंगे। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के इश्तहार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि रैली में कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्र प्रतिभाग करेंगे। गेंदे के फूलों की माला, तिरंगा, गुब्बारे रिबन से साइकिल की सजावट की जाएगी। इसमें खेल विभाग को 20, नेहरू युवा केंद्र को 40, श्री यमुना इंटर कॉलेज के 25, श्री जैन इंटर कॉलेज बागपत के 20, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के 15 और डीएवी पब्लिक स्कूल के 10 छात्र प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी अरुण तिवारी, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा व गौना के प्रधानाचार्य को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed