{"_id":"588ce56c4f1c1b165dcf5078","slug":"among-the-star-campaigners-expenses-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्रचारकों का खर्च भी प्रत्याशियों के खाते में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार प्रचारकों का खर्च भी प्रत्याशियों के खाते में
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी ह्दय शंकर तिवारी
- फोटो : baghpat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। तीनों विधानसभा के पर्यवेक्षकों ने कहा किसी निजी भवन पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए लिखित सहमति लेनी अनिवार्य है। सभी राजनीतिक दल निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग दें। स्टार प्रचारकों का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।
शनिवार को बागपत विधानसभा के पर्यवेक्षकटीएस जवाहर, बड़ौत विधानसभा के सनोज कुमार झा और छपरौली विधानसभा से मणि माला बोर ठाकुर, डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान तीनों पर्यवेक्षकों ने कहा आचार संहिता का पालन किया जाए। पर्यवेक्षकों ने कहा प्राइवेट प्रापर्टी पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए मकान मालिक की लिखित में सहमति ले। संबंधित आरओ को भी उस सहमति को उपलब्ध कराई जाए। आचार संहिता का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा स्टार प्रचारक आएंगे तो उसका खर्च भी तीनों विधानसभा प्रत्याशियों के व्यय में जोड़ा जाएगा। व्यय का रजिस्टर 31 जनवरी, चार फरवरी और नौ फरवरी को प्रस्तुत करें। धार्मिक स्थलों निर्वाचन से संबंधित कार्यों के लिए नहीं लिया जाएगा। एसपी अजय शंकर राय ने कहा सभी राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करें। ऑनलाइन ई-सुविधा के माध्यम से सभी प्रकार की अनुमति लेने और ई-समाधान के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया।। इसमें रालोद प्रत्याशी चौधरी साहब सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, रामपाल नेहरा, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप समेत निर्दलीय प्रत्याशी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों से कहा हरियाणा के लोग सक्रिय
बागपत। रालोद प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत की तो डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा नामांकन पूरी होने तक प्रत्याशी नहीं माना जाता है उससे पहले वह चुनाव कार्यालय नहीं खोल सकते हैं। प्रतिनिधि ने कहा प्रत्याशी पर बिना कारण के कई मुकदमे करा दिए हैं। एसपी अजय शंकर ने कहा किसी भी प्रत्याशी को रोड जाम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने दूसरे दलों के प्रत्याशी और समर्थकों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन होने का दावा किया। दूसरे राज्यों से लोग सक्रिय हो गए हैं जो धन और बल का प्रयोग कर रहे हैं। इस पर डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी।