{"_id":"0415c8bda2a68ac585af4ed66fcb6897","slug":"aminagr-inn-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनगर सराय में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनगर सराय में बवाल
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अमीनगर सराय स्थित आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा साक्षी चौहान के संदिग्ध परिस्थितियों मेें लापता होने के मामले में शुक्रवार को खिंदौड़ा के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पहले अमीनगर सराय में पहुंचकर कॉलेज में हंगामा किया। आरोप है कि छात्र-छात्राओं से मारपीट कर कॉलेज बंद करा दिया। इसके बाद बाजार में तोड़फोड़ कर दी। घटना से बाजार बंद हो गए।
व्यापारियों और लोगों के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। मूलरूप से शामली के खेड़ी खुशनाम गांव की रहने वाली छात्रा साक्षी चौहान, खिंदौड़ा गांव में अपनी ननिहाल में रहती है।
बृहस्पतिवार की सुबह घर से अमीनगर सराय में कॉलेज के लिए निकली थी। मगर, वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश के बाद सिंघावली अहीर थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की मांग की थी। साथ ही बृहस्पतिवार की देर रात तक खेतों में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस का ढुलमुल रवैय्या देख शुक्रवार सुबह परिजन खिंदौड़ा गांव के लोगों के साथ बाहर सिंघावली अहीर थाना पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सपा नेता प्रदीप ठाकुर और छात्र नेता नितिन यादव ने उन्हें समझ बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोग अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि विरोध करने वाले शिक्षकों से गाली गलौज की और छात्र-छात्राओं से मारपीट कर कॉलेज बंद करा दिया। इसी तरह हंगामा कर एक अन्य कॉलेज को भी बंद करा दिया। इसके बाद सभी लोग कस्बे के बाजार में पहुंचे और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई और बाजार बंद हो गया। इससे व्यापारी भी भड़क उठे। विरोध में व्यापारियों और लोगों के बीच मारपीट हो गई।
सूचना मिलते ही बागपत सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। फिलहाल एहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि लापता छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सराय का बाजार बंद कराने के लिए कुछ लोग आए थे। जानकारी मिलते ही वे तुरंत पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए थे और लोगों को समझा बुझा कर शांत कर दिया था। न बाजार बंद हुआ और न ही किसी के बीच मारपीट हुई है।
उधर, प्रधानाचार्या अरुण बाला जैन का कहना है कि कॉलेज, छात्रा के परिवार और पुलिस के साथ हैं। इसको लेकर लोगों ने कॉलेज में जो हंगामा किया है, वह गलत है। लोग उनसे आराम से कॉलेज बंद कराने की बात करते तो छुट्टी कर दी जाती। कहना है कि उनके कॉलेज में किसी ने मारपीट नहीं की है।
आरती कांड न दोहराया जाए
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव की आरती, वर्ष 2003 में अमीनगर सराय के इसी कालेज में कक्षा छह में पढ़ती थी। उसकी 15 अगस्त को कॉलेज से घर लौटते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। साक्षी के रहस्यमय ढंग से लापता होने पर लोगों को आरती कांड की याद आ गई है। गांव के लोगों ने पुलिस अफसरों से कहा कि साहब, साक्षी को जल्द से जल्द बरामद कर दो। उन्होंने आरती कांड का भी जिक्र किया।
छात्रा संग दो को पकड़ा
बागपत। एसपीसी डिग्री कालेज के निकट दो छात्र और एक छात्रा के होने की जानकारी पर कालेज के शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ लिया। छात्रों को पुलिस को सौप दिया गया। कालेज के निकट एक खेत में दो छात्र और एक छात्रा को कुछ लोगों ने देख लिया। छात्रा की ड्रेस के आधार पर उन्होंने कालेज के शिक्षकों को इसकी सूचना दे दी। शिक्षक मौके पर पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। उन्होंने छात्रों की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौप दिया। पकड़े गए युवक और युवती बागपत शहर के रहने वाले हैं। एक युवक 12वीं और लड़की 12 की छात्रा है और रिश्ते में ममरे फुफेरे भाई बहन बताए जा रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लड़की के परिजनों ने पारिवारिक मामला बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया।