फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   amar ujala scholarship scheme ne badal di vikas ki zindagi

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने बदली विकास की जिंदगी

Tue, 30 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Tue, 30 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
amar ujala scholarship scheme ne badal di vikas ki zindagi
छात्र विकास - फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने बागपत के तवेला गढ़ी गांव के विकास कुमार की जिंदगी बदलकर रख दी। पढ़ने और आगे बढ़ने का हौसला मिला। कक्षा 11 के छात्र ने दोबारा से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। यही नहीं उसने अपने सहपाठियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


हिंडन नदी के किनारे बसे तवेला गढ़ी गांव निवासी मांगेराम पेशे से मजदूर हैं। परिवार में पत्नी मुनेश देवी के अलावा पांच बेटी और दो बेटे हैं। इसी परिवार के होनहार विकास कुमार को वर्ष 2015 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिली थी।
विज्ञापन


नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज तवेला में वर्तमान में कक्षा 11 में पढ़ रहे विकास कुमार का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने उसकी जिंदगी बदलकर रख दी। उसे पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति मिल जाने के बाद आर्थिक कारणों से उसकी पढ़ाई बाधित नहीं हुई। छात्र ने वर्ष 2016 के लिए भी आवेदन किया है। वह बताता है उसने अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। कक्षा 11 के लगभग सभी बच्चों ने दाहा में कंप्यूटर सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया है। छात्र के माता-पिता का कहना है कि मेधावी बच्चों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का यह बहुत अच्छा प्रयास है।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति
बागपत। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को दो वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग कक्षा नौ और 10, जबकि दूसरा वर्ग 11 और 12 है। दोनों वर्गों में 18-18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। लेकिन पहले वर्ग के बच्चों को 30 हजार, जबकि दूसरे वर्ग के बच्चों को 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed