फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amar Ujala Health Campaign: After realizing the pain of separation of Loved ones due to corona infection, children got vaccinated

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना संक्रमण से अपनों के बिछड़ने के दर्द का अहसास कर बच्चाें लगवाया टीका 

Sat, 26 Mar 2022 02:46 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Mar 2022 02:46 PM IST
सार

बागपत में 12-14 वर्ष वाले 55 हजार 197 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य, केवल 56 बच्चों को ही अभी तक टीका लग सका था। इसके बाद जिला अस्पताल में टीका लगाने की शुरूआत की गई, अब सीएचसी पर भी टीकाकरण किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: After realizing the pain of separation of Loved ones due to corona infection, children got vaccinated
बागपत में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना ने अपनों के बिछड़ने का खूब दर्द दिया है। यह दर्द फिर से अपने किसी को नहीं सहना पड़े, इसलिए सभी कोरोनारोधी टीका लगवा रहे हैं। ऐसे ही बागपत के पुराना कस्बा निवासी नितिन ने दूसरी लहर में अपने मामा राजेंद्र के बिछुड़ने का दर्द सहा है। इसलिए उसने 12-14 वर्ष वालों को वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत होते ही टीका लगवा लिया।

विज्ञापन

 
इस तरह केवल नितिन ही नहीं, बल्कि सिसाना गांव निवासी अमित चौहान की मेरठ के ग्राम दतावली में मौसी की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। इसके बाद तीसरी लहर में देखा कि टीका लगा होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। इसलिए अमित चौहान ने अपने भतीजे आदित्य चौहान को जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। परिजन अपने बच्चों को टीका लगवाने पहुंचने लगे हैं। वे टीका लगवाकर खुश दिखाई दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : उत्साह से लबरेज दिखे बच्चे, मेरठ में छह दिन में 6001 ने लगवाया बचाव का टीका 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी महज 56 को लगा टीका
यहां 12-14 वर्ष वालों को टीका लगाने के लिए 55 हजार 297 का लक्ष्य है। 24 मार्च तक केवल 56 बच्चों को टीका लगाया गया है। इसके कई कारण सामने आए हैं कि स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। जिससे बच्चों को परिजन टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। यहां दो दिन पहले तक केवल जिला अस्पताल में टीका लगाया जा रहा था। अब सभी सीएचसी पर टीकाकरण शुरू किया गया है। इसलिए टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद है। 

स्कूलों में परीक्षा के बाद शुरू होगा टीकाकरण
परिषदीय स्कूलों के साथ ही कुछ निजी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं, कुछ निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसलिए टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों से उन छात्रों की सूची मांगी है, जिनकी उम्र 12-14 वर्ष है। जिससे परीक्षा खत्म होते ही स्कूलों में टीकाकरण कराया जा सके। 

सभी को लगवाना चाहिए कोरोनारोधी टीका
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाई है। अब कोरोना का डर नहीं है।वैक्सीन से काफी हद तक बचाव हो सकता है। इसे लगवाकर काफी अच्छा लग रहा है। सभी को जल्दी ही वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। -आदित्य चौहान, सिसाना

बचाव के लिए टीका लगवाया
कोरोना की पहली व दूसरी लहर में काफी दहशत थी, क्योंकि मौत काफी हुई थीं। तीसरी लहर में सब कुछ सामान्य रहा। इसका कारण वैक्सीन लगी होना बताया। इसलिए दोनों बेटों को वैक्सीन लगवाई है। जिससे कोरोना से बचाव हो सके। -अनिल चौहान 

परीक्षा खत्म होते ही टीका लगवाएंगे
मैं कक्षा आठ में पढ़ता हूं और परीक्षा के कारण अभी तक टीका नहीं लगवा सका। परीक्षा खत्म होते ही टीका लगवाना है। जिससे कोरोना संक्रमण से बच सके और कोरोना के कारण स्कूल बंद नहीं हों।-शाहिद, निवाड़ा 

टीका जरूर लगवाना है
मैं आठवीं कक्षा का छात्र हूं। परीक्षा के कारण अभी टीका नहीं लगवा सका। टीका जरूर लगवाना है। इसको लेकर डर नहीं है। मैंने परिजनों को भी टीका लगवाते हुए देखा है। अब जल्द ही टीका लगवाऊंगा। -रणजीत, ठाकुरद्वारा बागपत

सभी सीएचसी पर टीकाकरण
बच्चों को सभी सीएचसी पर टीका लगना शुरू हो गया है। अभी स्कूलों में परीक्षा के कारण टीका लगाने में तेजी नहीं आ सकी है। इसके अतिरिक्त सभी को जागरूक किया जा रहा है। वे बच्चों को टीका लगवाकर कोरोना से बचाव करें। -डॉ. दिनेश सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed