Amar Ujala Exclusive: बारिश की बूंदों से धधक रहे ट्रांसफार्मर, तीन दिन में 382 फुंके, उर्जा निगम के छूटे पसीने
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में इन दिनों बारिश में ट्रांसफार्मर धड़कने से निगम के पसीने छूट रहे हैं। मॉनसून की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है। वहीं ऊर्जा निगम के लिए बारिश आफत बन गई है। मात्र तीन दिन में 382 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपको जानकार हैरानी होगी कि बरसात के इन मात्र तीन दिनों के अंदर पश्चिमांचल के 14 जनपदों में 382 ट्रांसफार्मर फुंक गए है, जिनकी मरम्मत में लाखों रुपयें खर्च हो चुके है, फिर भी लोगों को बिजली संकट से मुक्ति नहीं मिल रही है।
एक सप्ताह पूर्व लोग उमस व भीषण गर्मी से बिलबिला उठे थे, लेकिन सात जुलाई से शुरू हुई बरसात के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। आमजनों और किसानों के चेहरे तक खिल उठे, हालांकि यह बरसात ऊर्जा निगम के अफसरों के लिए आफत बनकर जरूर आई। ताज्जुब की बात यह है कि बरसात के इन तीन दिनों में पश्चिमांचल के 14 जनपदों में 382 ट्रांसफार्मर तापमान में गिरावट के बावजूद धधक उठे।
इससे ऊर्जा निगम के अफसरों को तो दिक्कते हुई, आमजनों को भी बिजली संकट से जूझना पड़ा। इतना ही नहीं इन फुंके ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने में विभाग के तकरीबन 60 लाख रुपयें खर्च हो गए, लेकिन फिर भी लोगाें को बिजली संकट से मुक्ति नहीं मिली। यदि जनपदवार ट्रांसफार्मर फुंकने की बात करें तो सबसे ज्यादा बुलंदशहर में 53 ट्रांसफार्मर फुंके है। इसके बाद सहारनपुर में 45 ट्रांसफार्मर फुंकेे है, जबकि सबसे कम गाजियाबाद में मात्र 11 ट्रांसफार्मर फुंके है। इसके बाद शामली में 15 ट्रांसफार्मर फुंके है, जबकि बागपत जनपद में 17 ट्रांसफार्मर फुंके है।
मरम्मत के नाम पर लाखों रुपयें खर्च, फिर भी राहत नहीं
ऊर्जा निगम के अफसरों के अनुसार ओवरलोड और खराब एलटी लाइन की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। तीन दिनों के अंदर 382 ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद इनकी मरम्मत में विभाग के तकरीबन 60 लाख रुपयें खर्च हो गए। क्योंकि एक ट्रांसफार्मर की मरम्मत में विभाग के 16 से 17 हजार रुपयें खर्च हो रहे है, फिर भी न विभाग के अफसर राहत की सांस ले रहे है और न ही आमजन।
एकाएक ट्रांसफार्मर फुंक जाना चिंता का विषय है, लेकिन फिर भी लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। कहा कि जहां से बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना प्राप्त हो रही, तत्काल प्रभाव से मौके पर कर्मचारियों को भेजकर दुरूस्त कराई जा रही है-सुनील कुमार एसई बागपत
जनपद का नाम फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या
मेरठ 27
बागपत 17
मुजफ्फरनगर 25
सहारनपुर 45
शामली 15
गाजियाबाद 11
नोएडा 38
बुलंदशहर 53
हापुड 24
मुरादाबाद 23
संभल 31
रामपुर 25
बिजनौर 21
अमरोहा 27
मुकेश पंवार