{"_id":"5e13770b8ebc3e879b77fcbf","slug":"allegations-of-not-meeting-senior-doctors-in-district-hospital-baghpat-news-mrt462396122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों के नहीं मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों के नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन

बागपत। सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक का जिला अस्पताल में इलाज न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। जिला सूचना अधिकारी ने घायल को निजी वाहन से निजी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि उनके आवास पर खाना बनाने वाले युवक मोनू बाइक से गौरीपुर गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही कलक्ट्रेट के सामने पहुंचा तो बड़ौत की तरफ से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। घायल मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक नहीं मिला। सूचना अधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को फोन किया तो फोन भी नहीं मिला। इस पर वे मोनू को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना अधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।