{"_id":"6425e557e756ce5ce4091607","slug":"alert-regarding-amritpal-investigation-is-being-done-on-haryana-border-baghpat-news-c-28-1-bag1001-44-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अमृतपाल को लेकर अलर्ट, हरियाणा सीमा पर हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अमृतपाल को लेकर अलर्ट, हरियाणा सीमा पर हो रही जांच
Fri, 31 Mar 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर हरियाणा सीमा पर पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कई वाहनों को रुकवाकर उनमें सवार लोगों के चेहरे अमृतपाल के फोटो से मिलाकर देखे और उसके बाद उन्हें आगे जाने दिया गया।
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पूरे देशभर में अलर्ट है। जगह-जगह पंजाब पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस अमृतपाल के फोटो लेकर उसकी तलाश करने में जुटी हुई है। हरियाणा सीमा पर निवाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अमृतपाल को लेकर चौकसी बरती और हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। कई दिन पहले पंजाब पुलिस की टीम जिले से दो लोगों को पकड़कर ले गई थी, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। निवाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी दिनभर अमृतपाल का फोटो लेकर चेकिंग करते नजर आये। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि अमृतपाल को लेकर जिले सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है।