फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alert on bird flu in Baghpat, five teams formed

Baghpat News: बागपत में बर्ड फ्लू पर अलर्ट, पांच टीम गठित

Wed, 14 May 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Alert on bird flu in Baghpat, five teams formed
बागपत। गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में बाघिन की मौत के बाद बागपत में अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया। सीवीओ डाॅ. अरविंद त्रिपाठी ने बर्ड फ्लू को लेकर विदेशी पक्षियों तथा पोल्ट्री फार्मों की सर्विलांस के लिए पांच टीम गठित कर सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों को बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। हालांकि बागपत में बर्ड फ्लू के अभी कहीं भी लक्षण नहीं दिखाए दिए, मगर सतर्कता बरतना जरूरी है। सीवीओ ने यमुना, हिंडन तथा झीलों, अन्य जल स्रोत्रों पर आने वाले विदेशी पक्षियों तथा बागपत में पोल्ट्री फार्मों पर पांच लाख पक्षियों तथा अन्य पक्षियों पर पैनी निगाह रखने के लिए पशु चिकित्सकों की पांच टीम गठित की। टीमों में शामिल चिकित्सकों एवं कर्मियों को नजर रखी होगी कि यदि दो-चार पक्षियों की मौत पर सीवीओ को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्मों से पक्षियों के सीरम, बीट आदि नमूने लेकर जांच के लिए बरेली भेजेंगे। पक्षी की मौत होने पर उसका शव सील कर जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा जाएगा। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सीवीओ डा. अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि बागपत में बर्ड फ्लू का वायरस सक्रिय नहीं है। चिंता करने की जरूरत नहीं लेकिन सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण और बचाव
सीवीओ ने बताया कि बर्ड फ्लू संक्रामक रोग है जो पक्षियों को प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू के लक्षण संक्रमित पक्षियों में अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन इसमें बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। संक्रमित पक्षियों से दूर रहना चाहिए और हाथ धोने जैसे स्वच्छता उपायों को अपनाना चाहिए।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed