फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agricultural fair begins, drones and tractors become center of attraction on the first day

Baghpat News: कृषि मेले का शुभारंभ, पहले दिन ड्रोन और ट्रैक्टर बने आकर्षण का केंद्र

Fri, 13 Oct 2023 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 07:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को फसल क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Agricultural fair begins, drones and tractors become center of attraction on the first day
खेती के लिए ड्रोन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को फसल क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। कृषि मेले के पहले दिन काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मेले में ड्रोन व ट्रैक्टर आर्कषण का केन्द्र बने रहे। वहीं सांसद ने किसानों से आधुनिक तकनीक से खेती करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागपत सांसद डा़ सत्यपाल सिंह व फाउंडेशन के संस्थापक राजवीर सिंह, पूर्व प्रधान बासौली कुलदीप तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद डा़ सत्यपाल सिंह ने कहा कि अगर किसानों को आगे बढ़ना है तो समय के साथ चलकर कृषि करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों ने कैसे कम पानी में खेती की जाए, कम लागत के अंदर खेत को जोता जाए आदि की जानकारी दी। मेले में जहां केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉलों के माध्यम से किसानों को दी गई। वहीं किसानों ने उन्नत खेती की तकनीक और ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में लगी 110 से अधिक स्टॉल में खाद, कीटनाशक, मशीनीरी के अलावा कृषि यंत्रों और उन्नत फसलों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed