फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After taking Sambhav Jain Diksha, he became Sambhav Muni.

Baghpat News: संभव जैन दीक्षा ग्रहण कर सर्वत्यागी संभव मुनि बने

Sat, 28 Jan 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 28 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
After taking Sambhav Jain Diksha, he became Sambhav Muni.
दीक्षार्थी संभव जैन
बड़ौत (बागपत)। जैन भागवती दीक्षा महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को नगर निवासी संभव जैन, जैन संन्यास ग्रहण करके सर्वत्यागी नवदीक्षित संभव मुनि के रूप में विख्यात हो गए। उन्हें दीक्षा का पाठ शुभ मुहूर्त में तपस्वी धन्ना मुनि महाराज ने अपने मुख से ग्रहण कराया।
विज्ञापन

इस दौरान दीक्षार्थी संभव जैन के निवास पर उनके मस्तक पर केसर तिलक कर माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची इत्यादि ने उन्हें वीर थाल अर्पित करके घर से अंतिम विदाई दी। इसके पश्चात वे मंच पर तिलक हेतु विराजमान हो गए। हजारों श्रद्धालुओं ने उनके मस्तक पर केसर तिलक करके शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमित राय जैन ने गोदी में उठाकर दीक्षा की बग्गी पर आरूढ़ किया। उनके भाइयों ने सामूहिक रूप से परिजनों के साथ उनके साधु वेश को चांदी की पालकी में सवार करके कंधों पर उठाकर शोभायात्रा प्रारंभ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभदेव सभागार में आयोजित दीक्षा महोत्सव में तपस्वी धन्ना मुनि महाराज ने कहा कि संभव जैन का त्याग संपूर्ण समाज एवं संसार के लिए अत्यंत आश्चर्यजनक है। जहां आज भौतिक संपदा धन-संपत्ति के लिए युवा भटक रहे हैं। वहीं, संभव जैन ने इस अवस्था में जैन संन्यास ग्रहण कर समाज को आईना दिखाया है। मोती मुनि महाराज, जंबू मुनि महाराज, विभावना महाराज, साध्वी करुणा महाराज ने भी संबोधित किया।
दीक्षा महोत्सव शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ राज्यश्री वेशभूषा में दीक्षार्थी संभव जैन ने बड़ौत नगर की जनता को दर्शन देकर त्याग का संदेश दिया। शोभायात्रा भगवान महावीर मार्ग, नया बाजार, अतिथि भवन, गांधी रोड होते हुए ऋषभदेव सभागार पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीक्षार्थी संभव जैन ने कहा कि मुझे वैराग्य प्राप्त होने का एक कारण संसार की नश्वरता का बोध होना भी है।

संभव जैन के आजीवन तप त्याग मार्ग को देख 34 लोगों ने आजीवन ब्रह्मचर्य का अखंड व्रत सभा में सार्वजनिक रूप से ग्रहण किया। उनके हाथों से ही दीक्षार्थी संभव जैन को अभिनंदन पत्र समर्पित कराया गया। धर्म सभा की अध्यक्षता शिखर चंद शहजाद राय जैन ने की। अध्यक्ष अमित जैन रहे। सभा में राज्यमंत्री संजीव सिक्का, डॉ. दुष्यंत राणा चेयरमैन, कमल जैन इनकम टैक्स कमिश्नर, नवीन जैन आईएएस, सुरेंद्र जैन विद्या प्रकाशन, विनय जैन बसंत हैंडीक्राफ्ट, राजीव जैन राष्ट्रीय महामंत्री जैन कान्फ्रेंस गाजियाबाद, रमेश चोपड़ा बालोतरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्शित खर चंद जैन, संजय जैन, अनुराग जैन, मूलचंद जैन, वीरेंद्र जैन, नीरज जैन, अनिल जैन आदि ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed